खैरागढ़। मौसम विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
संभावित भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने कहा है कि मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग या कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें।
बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, बिजली आपूर्ति प्रभावित होने तथा यातायात बाधित होने की आशंका भी जताई गई है। लोगों से सतर्कता बरतने और बच्चों को उफनते नालों व तालाबों के पास नहीं जाने देने की सलाह दी गई है।