खैरागढ़। खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया से जुड़ी सूची सामने आई है। नगर पालिका परिषद खैरागढ़ द्वारा जारी दस्तावेज में 20 वार्डों के लिए आरक्षण की स्थिति दर्ज की गई है। आरक्षण सूची सामने आने के बाद संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों में चुनावी तैयारियां तेज होने की संभावना है।
• 20 वार्डों में किस वर्ग के लिए आरक्षण?
उपलब्ध आरक्षण दस्तावेज के अनुसार वार्डों की स्थिति इस प्रकार है—
वार्ड वार्ड का नाम - आरक्षण
1 महात्मा गांधी वार्ड, पिपरिया महिला अनारक्षित
2 रानी अवंती बाई वार्ड, पिपरिया मुक्त पिछड़ा वर्ग
3 गांजीपारा वार्ड. मुक्त पिछड़ा वर्ग
4 माँ दन्तेश्वरी वार्ड, राजफैमिली जमातपारा मुक्त अनुसूचित जनजाति
5 ठाकुरपारा वार्ड अनारक्षित
6 बरेठपारा वार्ड मुक्त पिछड़ा वर्ग
7 भगवान महावीर स्वामी वार्ड, गोलबाजार अनारक्षित
8 तुरकारी पारा वार्ड महिला पिछड़ा वर्ग
9 इतवारी बाजार वार्ड अनारक्षित
10 गुरु घासीदास वार्ड, लालपुर महिला अनारक्षित
11 माँ शीतला मंदिर वार्ड, किल्लापारा/धरमपुरा अनारक्षित
12 अमलीपारा वार्ड अनारक्षित
13 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, धनेली अनारक्षित
14 संत रविदास वार्ड, सोनेसरार मुक्त अनुसूचित जाति
15 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड, अमलीडीहखुर्द मुक्त अनुसूचित जाति
16 दाऊचौरा वार्ड महिला अनारक्षित
17 शहीद निकेश यादव वार्ड, दाऊचौरा महिला पिछड़ा वर्ग
18 डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड महिला अनारक्षित
19 गोकुल नगर वार्ड, टिकरापारा मुक्त पिछड़ा वर्ग
20 सिविल लाइन वार्ड, ख़म्हरिया महिला अनुसूचित जाति




