राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में सड़कों के मरम्मत और पेंचवर्क कार्य में तेजी लाई गई है। प्रमुख मार्गों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हांकन कर प्राथमिकता से सुधार किया जा रहा है, जिससे आवागमन सुगम हुआ है।
नेशनल हाईवे सुंदरा सहित सोमनी-परमालकसा-ठेकवा मार्ग पर मरम्मत हुई।
देवादा से टेडेसरा तक भी क्षतिग्रस्त हिस्सों का पेंचवर्क कराया गया है।
कलेक्टर ने गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़


