खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। दिलीपपुर/ 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम पंचायत दिलीपपुर स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लेकर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।





