Gen Z डिजिटल मीडिया/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्यभर में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है। इस वर्ष की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) निर्धारित की गई है।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 14 जून 2026 को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकतम लोगों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अधिकारियों ने नागरिकों, संस्थाओं और विभिन्न संगठनों से अधिक से अधिक लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ने की अपील की है। प्रतिभागियों का पंजीकरण आयुष संगम पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलता है। सरकार का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ और संतुलित समाज का निर्माण करना है।