Gen Z Media / देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। पिछले कुछ दिनों से जारी उतार-चढ़ाव के बीच सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं चांदी के दामों में भी कमजोरी देखने को मिली।
आज 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹14,545 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹14,499 प्रति ग्राम के आसपास दर्ज किया गया। वहीं चांदी का भाव लगभग ₹2,33,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर रहा।


