Gen Z Media / अब गांव के लोग बिना किसी कार्यालय के चक्कर लगाए पंचायत के कामकाज पर नजर रख सकते हैं।
मेरी पंचायत ऐप क्या है? जानिए कैसे आपके मोबाइल में खुल जाएगी ग्राम पंचायत की पूरी फाइल
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा शुरू की गई "मेरी पंचायत" एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए कोई भी ग्रामीण नागरिक अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, बजट, खर्च, योजनाओं और शिकायतों की जानकारी सीधे मोबाइल पर देख सकता है। यह ऐप राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित किया गया है और पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।





