Gen Z Media/रायपुर:13 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से राज्य के सभी शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नई गतिविधियां अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार विद्यालयों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगान, संस्कृत श्लोक, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र तथा महापुरुषों की जीवनी का वाचन कराया जाएगा। वहीं मध्याह्न भोजन से पहले विद्यार्थियों को भोजन मंत्र का पाठ कराया जाएगा।
इसके अलावा स्कूल की छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक पाठ भी कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए।
विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों से जोड़ना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।