नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 Re-Exam में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों की स्कैन की गई OMR शीट और Recorded Responses आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए हैं। अब परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर के रिकॉर्ड में त्रुटि दिखाई देती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर उस पर आपत्ति (Challenge) दर्ज करा सकते हैं।
OMR शीट कैसे देखें?
उम्मीदवार आधिकारिक NEET पोर्टल पर जाकर अपने Application Number और Password से लॉगिन करें। OTP सत्यापन पूरा होने के बाद "View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses" विकल्प पर क्लिक कर अपनी OMR शीट और मशीन द्वारा रिकॉर्ड किए गए उत्तर देख सकते हैं।
यदि उत्तर में गलती मिले तो क्या करें?
यदि किसी प्रश्न में उम्मीदवार द्वारा भरे गए उत्तर और मशीन द्वारा रिकॉर्ड किए गए उत्तर में अंतर दिखाई देता है, तो संबंधित प्रश्न का चयन कर अपना सही विकल्प दर्ज करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹200 शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान Net Banking, Debit/Credit Card या UPI के माध्यम से किया जा सकता है। यदि NTA जांच में आपत्ति सही पाता है, तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।
15 जुलाई तक खुली रहेगी विंडो
NTA के अनुसार OMR Response Challenge की सुविधा 15 जुलाई 2026 सुबह 11:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी OMR शीट की जांच कर लें।
ध्यान रखें
इस चरण में केवल OMR Sheet एवं Recorded Responses को ही चुनौती दी जा सकती है। Answer Key Challenge Window पहले ही बंद की जा चुकी है, इसलिए उत्तर कुंजी से संबंधित कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
सहायता के लिए
तकनीकी समस्या या अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA हेल्पलाइन 011-40759000, 011-69227700 या आधिकारिक ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी और OMR शीट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।