छत्तीसगढ़ के लाखों प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। वर्षों से भर्ती परीक्षाओं का संचालन कर रहे CG Vyapam की पहचान अब नए नाम और नए लोगो के साथ दिखाई दे रही है। अब यह संस्था CGSSB (Chhattisgarh Staff Selection Board) / छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के रूप में कार्य करेगी। राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम उठा रही है।
🔴अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवार पहले की तरह उसी पोर्टल के माध्यम से आवेदन, प्रोफाइल अपडेट, एडमिट कार्ड डाउनलोड और परिणाम देख सकेंगे।
🔴राज्य सरकार द्वारा पारित कर्मचारी चयन मंडल व्यवस्था का उद्देश्य विभिन्न विभागों की भर्ती प्रक्रियाओं को एक मंच पर लाना है। नई व्यवस्था के तहत समान योग्यता वाले पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने और नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की योजना है, जिससे उम्मीदवारों को बार-बार अलग-अलग आवेदन करने की परेशानी कम हो सकती हैं
🔴🔴अभ्यर्थियों के लिए क्या बदला?
1.CG Vyapam की जगह अब CG SSB नाम और लोगो दिखाई देगा।
2.वेबसाइट का लिंक फिलहाल वही रहेगा।
3.पुराने प्रोफाइल और रजिस्ट्रेशन मान्य रहेंगे।
4.भविष्य में भर्ती प्रक्रिया अधिक एकीकृत और पारदर्शी होने की संभावना।
5.नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने की योजना।
छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रणाली के इस बदलाव को राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में CGSSB के तहत होने वाली भर्तियों और परीक्षा पैटर्न पर सभी की नजर रहेगी।