Gen Z Media/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राजनांदगांव की होनहार क्रिकेटर महक नरवसे का चयन भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। इसके साथ ही आगामी श्रीलंका दौरे के लिए घोषित टी-20 और वनडे दोनों टीमों में उन्हें उपकप्तान (Vice-Captain) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।महक की इस सफलता पर खेल जगत, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि महक की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की जीत है।


