Gen Z Media / कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस, एसआईटी और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े फर्जी डिग्री गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह के मास्टरमाइंड जियाउल हसन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले 13 वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की नकली डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर भारत के साथ-साथ UK, कनाडा और सऊदी अरब तक सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हजारों जाली दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और करोड़ों रुपये के संदिग्ध बैंक लेनदेन से जुड़े साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस ने पूरे सेटअप को सीज कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।